{"_id":"5a2d79174f1c1ba7668b9382","slug":"171512929559-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की मदद करेगा चिकित्सकों का ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की मदद करेगा चिकित्सकों का ट्रस्ट
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आईएमए से जुड़े चिकित्सक ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों खासकर बच्चों की हर तरह से मदद करेंगे। यह घोषणा आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मोन पांडेय ने की। वह शनिवार की देर शाम आईएमए भवन में हुए वॉल ऑफ चेरिटी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
वॉल ऑफ चेरिटी का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, सीएमएस डॉ. सत्य सिंह और सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने वॉल ऑफ चैरिटी का उद्घाटन किया। वालिया ने कहा कि चिकित्सकों ने गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए ट्रस्ट का गठन किया है यह सराहनीय कदम है। सीएमओ ने कहा कि चिकित्सक पहले भी जनहित के कार्य करते रहे हैं। डॉ. मोहन पांडेय ने कहा कि ट्रस्ट के संस्थापक के रूप में पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और अर्चना मित्तल को नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट का संचालन डॉ. ममता पांडेय, डॉ. नरेंद्र खन्ना और डॉ. चारू करेंगी। ट्रस्ट उन गरीब व असहाय बच्चों व लोगों को कपड़े और जरूरी सामान मुहैया कराएगा, जो सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। इस मौके पर डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. सुरेश खन्ना, डॉ. जयपाल चंद, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रीना गर्ग, डॉ. संजीव मित्तल आदि मौजूद रहे।