{"_id":"5a1328544f1c1bca678bca06","slug":"171511204948-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल चलने तक न करेंगी सरकारी कार्य न उठाएंगी पोषाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल चलने तक न करेंगी सरकारी कार्य न उठाएंगी पोषाहार
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग पूरी होने तक नहीं चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
देवबंद। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कलमबंद हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। संघ ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
देवीकुंड परिसर में धरने पर संगठन की ब्लाक अध्यक्ष पारूल राय ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरा नहीं करती तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र नहीं चलाएंगी। न ही कार्यालय से बच्चों के लिए पोषाहार उठाएंगी। जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश पांडेय न उन्हें बताया कि जब तक प्रदेश की मोदी सरकार आंगनबाड़ियों का मानदेय 15 हजार रुपये और सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं देगी तब तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। महामंत्री तसनीम ने कहा कि हड़ताल चलने तक कोई भी कार्यकर्ता सरकारी कार्य नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि करीब 25 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका धरने पर बैठी है, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। सोमवार को धरना प्रदर्शन में बबीता, बरखा, मिसरा, अमरेश, सरिता, बिमलेश, संतोष, अनीता, नीलिमा, पूनम, कुसुम, सुनीता, शशीबाला, पूजा आदि रही।