{"_id":"5a11d4bb4f1c1b86698bcac8","slug":"171511118011-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को जनांदोलन बनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को जनांदोलन बनाएं : डीएम
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता को जनांदोलन बनाएं : डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कहा कि शौचालय का प्रयोग सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, छात्र-छात्राओं और महिला समाख्या कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वच्छता को जनांदोलन बनाया जाए।
रविवार को विकास खंड बलियाखेडी में जिला स्वच्छता मिशन ग्रामीण की ओर से आयोजित स्व्च्छता मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डीएम ने कहा कि जागरूकता के अभाव में गंदगी से होने वाली बीमारी के कारण अधिकतर परिवारों को हजारों रुपये का व्यय करना पड़ता है। इस आकस्मिक खर्च को स्वच्छता अपनाकर रोका जा सकता है। उन्होंने सबसे स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव और जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने भी विचार रखे। विश्व शौचालय दिवस पर जिले में खुले में शौच मुक्त हो चुकी 234 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शिक्षा रैली, विशेष हाथ धुलाई अभियान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।