{"_id":"5a074e774f1c1b9f678bab2d","slug":"171510428279-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के ट्राले में बाइक टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के ट्राले में बाइक टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडगांव (सहारनपुर)। घर लौट रहे युवकों की बाइक सड़क पर खड़े गन्ने से भरे ट्राले में टकरा जाने से एक युवक की मौके मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी विशाल पुत्र जसबीर अपने साथी 32 वर्षीय प्रमोद पुत्र किरणपाल के साथ कस्बा बड़गांव से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही दोनों देवबंद-बड़गांव मार्ग पर महेशपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बाइक की टक्कर सड़क पर खड़े गन्ने से भरे ट्राले से हो गई। इससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को चिकित्सालय भिजवाया और मृतक के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रात में एक गन्ने से भरे ट्राले को सड़क मार्ग पर खड़ाकर उसका चालक ट्रैक्टर लेकर अपने घर चला गया था। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि अभी तक उन्हें घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।