फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी संपतियों पर हो रहा प्रत्याशियों का प्रचार

सरकारी संपतियों पर हो रहा प्रत्याशियों का प्रचार

Sun, 12 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सरकारी संपतियों पर हो रहा प्रत्याशियों का प्रचार
सहारनपुर। निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशी सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं। रेलवे के और विद्युत विभाग के खंभों पर ही प्रत्याशियों ने अपने होर्डिंग्स लगा दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम के चुनाव को लेकर मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है, लेकिन इसमें निर्वाचन आयोग के नियमों को ताक पर रख दिया गया। सरकारी संपत्तियों पर होर्डिंग्स लगाकर प्रत्याशी अपना प्रचार कर रहे हैं। खलासी लाइन मार्ग पर लकड़ी के पुल के पास लगे रेलवे के विद्युत खंभों पर एक प्रत्याशी ने अपने होर्डिंग्स लगा दिए। इसी तरह लकड़ी के पुल के सामने स्थित मार्ग पर दर्जनों जगह रेलवे के विद्युत खंभों पर होर्डिंग्स लगा गए। इसी तरह शहर में कोर्ट रोड, रामनगर पठानपुरा, दीनानाथ बाजार, कंबोह का पुल, रांघड़ों का पुल, चिलकाना मार्ग, शारदानगर आदि इलाकों में प्रत्याशियों ने विद्युत निगम के खंभों पर अपनी प्रचार सामग्री लगा दी है। प्रत्याशियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed