{"_id":"5a0357324f1c1bd9798bb028","slug":"171510168370-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी की चेतावनी को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी की चेतावनी को लेकर अलर्ट
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को रासुका में निरुद्ध किए जाने के विरोध में किए गए पंचायत और भूख हड़ताल के एलान को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। भीम आर्मी द्वारा पंचायत और भूख हड़ताल को स्थगित किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर का बार्डर सील कर दिया गया है।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पंचायत और भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया है। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया है। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। छात्रावास पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। मल्हीपुर रोड, चिलकाना रोड, बेहट रोड समेत प्रमुख मार्गों पर पुलिस एवं पीएसी तैनात कर दी गई है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर भी नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों की तस्दीक की जा रही है। पूरी जानकारी के बाद ही शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट कर दी गई है। सभी थाना क्षेत्रों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कहीं से भी भीड़ आने पर सूचना मिल सके।
छात्रावास को जारी किया गया नोटिस
सहारनपुर। भीम आर्मी द्वारा 9 नवंबर को पंचायत किए जाने एवं भूख हड़ताल किए जाने के एलान के बाद प्रशासन ने देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास के प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि जिले में धारा 144 लागू है। छात्रावास में भीड़ लगी तो छात्रावास को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो दिन में भी नहीं हो पाया रावण का सिटी स्कैन
सहारनपुर। रासुका में निरुद्ध भीम आर्मी के संस्थापक और सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण को पेट दर्द की शिकायत पर शहर और जिले के प्रमुख अस्पतालों में सिटी स्कैन कराने की बजाय शहर से दूर मेरठ मेडिकल में भेजा गया। सिटी स्कैन कराने में दो दिन लग गए लेकिन अभी तक उसका पूरा चैकअप नहीं हो पाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भीम आर्मी के 9 नवंबर को पंचायत के एलान के बाद उसे जानबूझकर मेरठ भेजा गया है और दो दिन के लिए रोका गया। संभवतया उसे बृहस्पतिवार को भी वहीं रोका जाएगा। बताया जा रहा है कि मेरठ मेडिकल में भी उससे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा। सुरक्षा में भारी पुलिस बल लगाया गया है। कुछ लोग मिलने भी गए तो उनकी तलाशी ली गई और मोबाइल भी बाहर ही रखवा लिए गए। जबकि रावण के मुंह पर मास्क लगा दिया गया, जिससे वह किसी से अधिक बातचीत न कर सके।