{"_id":"59fb68994f1c1bdb538ba909","slug":"171509648537-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आरोपी के घर की दीवार पर लिख दिया चोर का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आरोपी के घर की दीवार पर लिख दिया चोर का घर
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस सट्टे के आरोप में फरार चल रहे दो लोगों के घर दबिश देने गई। आरोपी हत्थे नहीं चढे़ तो पुलिस ने घर को चिह्नित कर वहां दीवार पर लिख दिया चोर का घर। जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। सांसद आवास पर पहुंचकर भी शिकायत की गई।
नगर कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व सट्टे के मामले में कुछ बुकी एवं सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था। लेकिन नुमाइश कैंप निवासी दो मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और उनकी तलाश की जा रही थी। दोनों वांछितों की तलाश में कई बार दबिश भी दी गई। लेकिन दोनों आरोपी हाथ नहीं आ सके।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर नुमाइश कैंप में दबिश दी। काफी तलाशने के बाद आरोपियों के घर तक पहुंच गए। लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के घर की दीवार पर लिख दिया चोर का घर।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा चोर का घर लिखे जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। लोग एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, लेकिन नगर कोतवाली पुलिस उसे मानने को तैयार ही नहीं है। बार-बार दबिश दी जा रही है। उन्हें बदनाम करने के लिए उनके घर पर चोर का घर लिख दिया है। दोनों आरोपियों को झूठे केस में फंसाया गया है। जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसके बाद लोग एकत्रित सांसद केे आवास पर पहुंचे और मामले की शिकायत की।
हंगामा करने वालों में निशा, सुनैना, रजनी, सोनू, कंचन, अरुणा, कविता, साम्या समेत अनेक लोग शामिल रहे।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया है। पुलिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस को बदनाम करने के लिए किसी और ने इस प्रकार की हरकत की है।