{"_id":"598cadc84f1c1b012d8b4749","slug":"171502391752-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में चल रहे खटारा वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में चल रहे खटारा वाहन किए सीज
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में चल रहे खटारा वाहन किए सीज
अंबेहटा (सहारनपुर)। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे में अभियान चलाकर स्कूलों में चल रहे वाहनों की जांच की। टीम ने कई खटारा वाहनों के चालान काटे। फिटनेस के मानक पूरा न करने वाले वाहनों को सीज किया गया।
सुबह के वक्त जैसे ही विभागीय टीम जैसे ही कस्बे में पहुंची, वाहन चालकों में खलबली मच गई। टीम ने स्कूलों मे बच्चे लेकर जा रहे वाहनों को रोककर उनकी जांच करनी शुरू कर दी। जांच में ज्यादातर वाहनों की स्थिति खराब पाई। वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे भी पाए गए। स्कूल वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाई तथा औपचारिकताएं पूरी न पाए जाने पर चालान काटे गए। संचालन के योग्य न मिलने पर पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में बेचैनी रही। टीम मे शामिल यात्री कर अधिकारी शिव कुमार सिंह, राकेश मोहन तथा एआरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि डीम के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में खस्ताहाल वाहन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।