{"_id":"597f7a914f1c1bd41b8b463e","slug":"171501526673-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा दिलाने की मांग
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा दिलाने की मांग
सहारनपुर। नेशनल हाईवे निर्माण के लिए सरसावा के बाहर अर्जित की गई भूमि का उचित प्रतिकर दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को डीएम पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि सरसावा के बाहर हाईवे निर्माण के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसमें उनको तीन वर्ष पुराने सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि इस भूमि का अवार्ड वर्ष 2016 में हुआ है। तमाम शिकायतों के बावजूद उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से किसानों को वर्ष 2016 के मूल्यांकन के आधार पर मुआवजा दिलाने की मांग की है। विनय कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, ओम कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, हंस कुमार, श्यामलाल, रियासत, बिरमपाल आदि रहे।