फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर की एक सड़क को बनाया जाएगा मॉडल- मंडलायुक्त

शहर की एक सड़क को बनाया जाएगा मॉडल- मंडलायुक्त

Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक सड़क को बनाया जाएगा मॉडल- मंडलायुक्त
शहर की एक सड़क को बनाया जाएगा मॉडल : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करें। निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने शहर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त को सफाई व अतिक्रमण के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमंच का आधुनिकीकरण कराए जाने और सहारनपुर में बनने वाले बाईपास व मिनी बाईपास का कार्य निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर की एक सड़क को मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

आयुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार केे मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने निर्माण कार्यों, सफाई तथा अतिक्रमण के संबंध में कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ढमोला नदी का स्वरूप नाले के रूप में परिवर्तित होने से रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्रदूषण मुक्त करने के लिए महाभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ढमोला नदी की सफाई के लिए जनसहभागिता से एक अभियान चलाया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर नदी के स्वरूप में बदलाव वाले स्थानों को चिन्हित कर, एक कार्ययोजना बनाए तथा उसकी रिपोर्ट उन्हें भी उपलब्ध कराएं। मंडलायुक्त ने जनपद में बनने वाले तीन बाईपासों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर-नागल-बड़गांव-दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर बनने वाले 9.9 किमी लंबे बाईपास को तत्काल पूरा कराया जाए। लोक निर्माण के अभियंता ने बताया कि 4.5 किमी पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने रेलवे के ओवरब्रिज बनाए जाने के लिए रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। मंडलायुुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर को गंदगी मुक्त कराने विशेषकर पॉलीथिन के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाये, साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए एक कार्ययोजना बनाई जाए। मंडलायुक्त ने बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि का चयन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों ने कई जमीनों के प्रस्ताव मंडलायुक्त को दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त प्रस्तावों की भूमि का राजस्व व कानूनी स्तर देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में बस अड्डा किसी विवादित भूमि पर निर्माण नहीं किया जाएगा। बैठक में अपर आयुक्त आभा गुप्ता, उदई राम, नगर आयुक्त ओपी वर्मा, एसडीए उपाध्यक्ष मनोज कुमार, एडीएम प्रशासन एसके दूबे, रोडवेज के आरएम मनोज कुमार, लोक निर्माण, एनएचआई, उपसा, सहकारिता विभाग आदि के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed