{"_id":"595e872f4f1c1b8a628b4667","slug":"171499367215-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण की रिहाई के लिए अनशन कर रहे युवक ने लगाया बाधा पहुंचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण की रिहाई के लिए अनशन कर रहे युवक ने लगाया बाधा पहुंचाने का आरोप
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनशन कर रहे युवक ने लगाया बाधा पहुंचाने का आरोप
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे युवक ने अराजक तत्वों पर अनशन में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
मऊ के परबूपुर स्थित ग्रम खैरा नासिर निवासी आशुतोष का कहना है कि शब्बीरपुर के लोगों एवं चंद्रशेखर उर्फ रावण निर्दोष हैं। उन्हें सभी धाराओं से मुक्त कर ससम्मान छोड़ा जाए एपं जो भी देशद्रोही एवं आतंकी हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मांग के लिए वह शांतिपूर्ण तरीके से घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर आमरण अनशन कर रहे हैं। लेकिन कुछ विद्रोही एवं अराजक तत्व उनके अनशन में बाधा पहुंचाना चाहते हैं। जिससे उसे गलत करार दिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उसे पुलिस सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। जिससे वह अपने आमरण अनशन को शांतिपूर्वक जारी रख सके।