{"_id":"595e84604f1c1baf458b46f2","slug":"171499366496-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर किरयाना एवं ड्राई फ्रूट व्यापार संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर किरयाना एवं ड्राई फ्रूट व्यापार संघ
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी शुल्क हटाने की मांग को लेकर सहारनपुर किरयाना एवं ड्राईफ्रूट व्यापार संघ ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि एक देश एक टैक्स के सिद्धांत के खिलाफ व्यापारियों पर मंडी शुल्क थोपा हुआ है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता और महामंत्री अनुज अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों पर थोपा गया मंडी शुल्क एक देश एक टैक्स के सिद्धांत के खिलाफ है। यह व्यापारियों के साथ सरकार की वादाखिलाफी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास मात्र 20 प्रतिशत राजस्व ही जाता है, जबकि 80 प्रतिशत टैक्स अधिकारियों और दलालों की जेब में चला जाता है। दाल विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रताप टक्कर, महामंत्री प्रेम टक्कर, चंदन कालड़ा और नरेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश के बाहर से आने वाली दालों पर मंडी शुल्क लगाने से किसानों को कोई लाभ नहीं होता। उन्होंने मंडी शुल्क को तुरंत हटाने की मांग की। विनय गोयल, राजेंद्र तलवार, सरदार सतनाम सिंह, अशोक खुराना, राकेश जैन, नंदलाल कोछड़, संजय अग्रवाल, अजय तेहरी, शरद बाजोरिया, शैल तेहरी, विपिन अग्रवाल, राजीव वर्मा आदि रहे।