फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   17 hours of investigation, important evidence gathered

17 घंटे चली छानबीन, जुटाए अहम साक्ष्य

Thu, 15 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
17 hours of investigation, important evidence gathered
सहारनपुर। मुखौटा कंपनियों के जरिए चीनी मिल खरीदने और मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करीब 17 घंटे तक पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के मकान में जांच की। बृहस्पतिवार तड़के ईडी की टीम मकान से बाहर निकली और मकान में मौजूद एक व्यक्ति को जांच के संबंध में एक पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए। माना जा रहा है कि अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिसको लेकर निकट भविष्य में कड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार को करीब दस बजे मिर्जापुर पोल स्थित हाजी इकबाल के मकान पर पहुंची थी, जबकि 11 बजे सहारनपुर शहर में साउथ सिटी में मुखौटा कंपनियों के निदेशक सौरभ मुकुंद के मकान पर दूसरी टीम ने छापा मारा था। दोनों ही जगह लंबी छानबीन चली। हालांकि जांच के दौरान ईडी की टीम को पूर्व एमएलसी के मकान से कौन कौन से दस्तावेज मिले, इसका अभी खुलासा होना बाकी है।
विज्ञापन

अलमारी से निकले साक्ष्य हो सकते हैं अहम
ईडी की टीम ने पूर्व एमएलसी के मकान में बुधवार को जब छानबीन की थी तो, एक अलमारी की चाबी नहीं मिल पाई थी। इसके चलते ताला खोलने वाले मिस्त्री को भी बुलवाया गया था। माना जा रहा है कि उस अलमारी से कई दस्तावेज मिले हैं, जो इस मनी लांड्रिंग और मुखौटा कंपनियों को लेकर केस से संबंधित अहम साक्ष्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि ईडी की टीम बिना किसी नोटिस व सूचना के उनके घर में पहुंची, टीम का व्यवहार बहुत निंदनीय है। जिस मामले को लेकर टीम पहुंची, उसमें उच्च न्यायालय में सुनवाई हो चुकी है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। हमारा मनी लॉन्ड्रिंग और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से कोई ताल्लुक नहीं है। वहीं, संविधान की जिस धारा 17 ए का जिक्र जांच को लेकर किया है, उसके अनुसार किसी प्राइवेट व्यक्ति की इस तरह जांच नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed