{"_id":"5cc4ada8bdec22073964db30","slug":"161556393384-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गेंहू की चालीस बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गेंहू की चालीस बीघा फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव जंधेड़ा शमसपुर में गेहूं की फसल में आग लगने से 40 बीघा की फसल जलकर राख हो गई है। सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक फसल जल चुकी थी।
रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव जंधेड़ा शमसपुर में किसान मांगेराम, महकार सिंह, कृष्णपाल के खेत में दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते चालीस बीघा की फसल देखते ही देखते स्वाह हो गई। आग के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के आने तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग ने कृष्णपाल की 10 बीघा में खडी पापुलर की नर्सरी को भी जला दिया है। तीनो किसानों ने बताया कि उनका करीब चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
आग से जली गेंहू की फसल को लेकर मौके पर पहुंचे तहसील लेखपालों ने घटना की जानकारी ली।
आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। किसानों ने कहा कि इस बार गेहूं की फसल जलने की घटनाए लगातार बढ़ रही है और जिला मुख्यालय से जब तक फायर बिग्रेड आती है तो सब कुछ स्वाह हो चुका होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा रामपुर मनिहारान में फायर स्टेशन बनाने के लिए मंजूरी दी चुकी है परंतु तहसील प्रशासन द्वारा आज तक फायर स्टेशन के लिए भूमि तक तलाश नहीं कर पाए है।