फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पर्यावरण संतुलन में सहयोग का आह्वान किया

पर्यावरण संतुलन में सहयोग का आह्वान किया

Tue, 04 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संतुलन में सहयोग का आह्वान किया
पर्यावरण संतुलन में सहयोग का आह्वान किया
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्रामीण स्वराज संस्था की ओर से आयोजित सेमिनार में जीवन पर प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संतुलन में सहयोग का आह्वान किया गया। इसके लिए हर स्तर पर प्रयासों पर जोर दिया गया।
कोर्ट रोड पुल के पास स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि मौजूदा दौर में देश पूरे विश्व के समक्ष पर्यावरण प्रहरी की सजग भूमिका में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस सम्मेलन में जिस प्रकार वैश्विक मंच पर पर्यावरण संरक्षण के साझा प्रयासों और सहभागिता पर जोर दिया है, उससे निसंदेह आने वाले समय में पर्यावरण संतुलन की मुहिम गति पकड़ेगी। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना साकार करने में पर्यावरण संरक्षण का पहलू महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी वर्गों को सजग और सकारात्मक दृष्टिकोण से कदम बढ़ाने होंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश दहिया ने कहा कि शहर हो या देहात विभिन्न प्रकार का प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए दूरगामी और ठोस कार्य योजना की जरूरत है। पंचायत राज विभाग के पूर्व निदेशक डाक्टर महिपाल सिंह और पर्यावरणविद् डाक्टर एके उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए ठोस प्रयासों की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी प्रदूषण और इसके दुष्प्रभाव को देखते हुए जीवन में कुछ संकल्प लेने की जरूरत बताई। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक केएल अरोड़ा, उद्यमी अशोक गांधी, आईआईए उपाध्यक्ष कुलदीप धमीजा, निशि जैन और दलजीत कोचर ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा आशा माडर्न स्कूल से पूजा जुनेजा, रूबीना अख्तर, जयहिंद पब्लिक स्कूल से आकृति, अंजलि, सेंट मैरी इंग्लिश पब्लिक स्कूल से सना, रिहान, रेनबो से प्रथम अरोड़ा, इंफेंट जीसस से अर्जुन शर्मा, आकांक्षा, डीपीएस से नमन आर्य, अंशिका सैनी, कशिक जैन, डेलमोंड से वंशिका ठाकुर, सरस्वती विहार स्कूल से कीर्ति बत्रा ने पर्यावरण से जुड़े पर सुझाव दिए। इसके पश्चात आस्था शर्मा व केके गर्ग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

इस दौरान गोकरण दत्त शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष एसएस नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, ओमी पंवार, एमपी धीमान, मुकेश यागी, अनिल वर्मा, अवनीत कौर, मोहित सैनी, रवि सैनी, रश्मि टेरेंस, महेश सैनी, प्रीति शर्मा, प्रवीण मित्तल, नीना धींगड़ा, तनवीर, मोनू, अंकिता भारद्वाज, पवन शर्मा, अमित विश्वकर्मा, विजेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed