{"_id":"5bfededebdec22419975ad26","slug":"161543429854-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दया शुगर मिल में बॉयलर की ट्यूब फटने से तीन कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दया शुगर मिल में बॉयलर की ट्यूब फटने से तीन कर्मचारी झुलसे
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दया शुगर मिल में बॉयलर की ट्यूब फटने से तीन कर्मचारी झुलसे
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल में मंगलवार की रात बॉयलर की ट्यूब फटने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कर्मचारियों की जान माल की सुरक्षा किए जाने की गारंटी पर ही मिल में काम करने की बात कही।
गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल में बीती रात लगभग डेढ़ बजे बॉयलर की ट्यूब अचानक से फट गई। इससे वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें स्थाई कर्मचारी श्याम सिंह पुत्र पलटू निवासी दल्हेड़ी, अस्थाई कर्मचारी राकेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी सहारनपुर और महबूब पुत्र मतलूब शामिल हैं। घटना के बाद मिल प्रबंधन द्वारा तीनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिल के बॉयलर फटने की खबर फैलते ही मिल परिसर में कर्मचारियों का जमावड़ा लग गया। कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कर्मचारियों को बमुश्किल समझा बुझा कर शांत किया। इस दौरान मिल के यूनिट हेड मौके से गायब रहे। मिल कर्मचारियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा की यह हादसा मिल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। मिल प्रबंधन ने नॉन टेक्निकल ठेकेदार के कर्मचारियों से यह कार्य कराया और ठेकेदार के द्वारा सही कार्य नहीं कराया गया। पुराने टेक्निकल कर्मचारियों को हटाया गया है। इसलिए इस पूरे हादसे की जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की है। मिल कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वह तब तक काम पर नहीं लौटेंगे जब तक मिल प्रबंधन मिल को तकनीकी रूप से सही रिपेयर कराकर संबंधित सरकारी अधिकारियों से सत्यापन नहीं कर लेते। इसके साथ ही मिल प्रबंधन समस्त कर्मचारियों की जान माल की सुरक्षा की भी गारंटी ले।
इस दौरान राकेश, रणवीर, अश्वनी यादव, सुशील, चंद्रशेखर, अनुज, राहुल, नरेंद्र, शिवनाथ, रामफल, कर्म सिंह, मोहम्मद नईम, नवनीत, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, पुष्पेन्द्र, विनेश कुमार, संदीप यादव, बहादुर सिंह, तेजपाल सिंह, चंद्रपाल, देवेंद्र सिंह, हंसराम, सोमपाल, विनीत, अशोक और नरेंद्र आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। इस मामले में यूनिट हेड अली मोहम्मद का कहना है कि ट्यूब में वेल्डिंग में लीकेज हुआ है। इसकी वजह से एक कर्मचारी पर गर्म पानी पड़ गया और दो कर्मचारी भगदड़ में चोटिल हुए हैं। कर्मचारियों के लापरवाही संबंधी आरोप बेबुनियाद हैं। कर्मचारियों का उपचार कराया जा रहा है।