{"_id":"5bf06790bdec22698a471857","slug":"161542481808-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान। यूएम आटोकाम्प-यूनिटेक मशींस से निलंबित किए गए आधा दर्जन वर्करों द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन के दौरान शनिवार को दो श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। मौके पर चिकित्सक को बुला उपचार कराया गया। ।
बसपा गुर्जर समाज की बैठक में कंपनी की तरफदारी करते हुए कहा कि कंपनी को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा। यूनिटेक मशींस कंपनी से प्रबंधन द्वारा निकाले गए आधा दर्जन श्रमिक शनिवार को पांचवें दिन भी धरने और आमरण अनशन पर रहे। कंपनी के हेड एचआर एसएम पिल्लई ने का कहना है कि धरनारत वर्कर बाहरी तत्वों के साथ मिलकर गलत ढंग से अपना विरोध कर रहे हैं और वह अन्य कंपनी वर्करों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आमरण अनशन पर बैठे वर्कर राजकुमार व रूप चंद की हालत बिगड़ जाने के बाद सीएचसी के चिकित्सक डा. विपिन सैनी को बुलाया गया। जांच में उन्होंने एक वर्कर का ब्लड प्रेशर बढ़ने व दूसरे के पेट दर्द होने की रिपोर्ट चिकित्सा अधीक्षक को सौंपी है। चिकित्सा अधीक्षक डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि हालत खराब होने वाले वर्करों को चिकित्सालय में आकर अपना इलाज कराना चाहिए जिससे समय पर उपचार हो सके। धरने को समर्थन दे रहे भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठक वर्करों की हालत नाजुक है कोई अधिकारी अब तक वार्ता के लिए नहीं आया है यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
वहीं बसपा से जुड़े गुर्जर समाज के लोगों की बैठक में कंपनी का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी तत्व वर्करों के साथ मिलकर कंपनी में कार्यरत लोगों का रोजगार छीनने का षड्यंत्र रच रहे हैं। बसपा गुर्जर समाज के मंडल प्रभारी चौधरी विनोद पंवार ने गांव चेहड़ी व गांव जानखेड़ा में आयोजित बैठकों में कहा कि बसपा गुर्जर समाज से जुडे़ लोग कंपनी विरोधी तत्वों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। यदि कंपनी बंद हो जाएगी तो इससे जुड़े सभी परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। बैठक में जसबीर सिंह, अजब सिंह, संजय कुमार नैनखेड़ा, पहल सिंह, नारायण, मांगेराम, मनानी, प्रमोद कुमार, बिट्टू सहजवा, ब्रजेश, शिवराज, बीर सिंह, रवि कुमार, राजसिंह, बाबूराम आदि रहे।