{"_id":"5be097bcbdec2269ac7eeea4","slug":"161541445564-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बजाज शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
नागल। सोमवार को हिंदुस्थान बजाज शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ चैन में गन्ना डाल कर किया गया। इस अवसर पर यूनिट हैड वाईपी सिंह ने कहा कि इस वर्ष एक करोड़ क्विंटल गन्ना खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह मिल को साफ स्वच्छ गन्ने की सप्लाई करें। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान हित में निर्णय ले रही है। इस मौके पर विरेन्द्र पंवार, अनिल चौहान, मंगलम, अनिल गुप्ता, रविंद्र शर्मा, सतेंद्र सिंह, डीसीओ कृष्ण मोहन त्रिपाठी, रणवीर सिंह, प्रदीप राणा, नीरज राणा, कान सिंह राणा, योगेश दहिया, रामकुमार प्रधान, अतुल चौधरी, कर्ण सिंह, सतीश, राजपाल पनियाली, पप्पू, राजबीर, कंवरपाल, सतेन्द्र, सचिन शर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ब्यूरो