फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

धूमधाम से मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती
सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती धूमधाम से मनाई। सम्राट मिहिर भोज के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेहड़ी और प्रदेश महासचिव नीरज चौधरी ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का शासन 49 वर्षों तक रहा। वह गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे मजबूत शासक रहे। 700 वर्षों तक गुर्जर प्रतिहार वंश का शासन रहा। मध्य प्रदेश के बटेश्वर मुरैना स्थित 200 मंदिरों का निर्माण गुर्जर सम्राट ने कराया था। लेकिन आज उनकी स्थिति दयनीय है। उन्होंने सरकार से मंदिरों के जीर्णोंद्घार की मांग की। भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी और सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि समाज के युवा सम्राट मिहिर भोज से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धांतों पर चलें। उन्होंने नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुकेश चौधरी ने भी विचार रखे। जगपाल दास, राजपाल, संदीप, पद्म सिंह, चौधरी पहल सिंह, चौधरी अनिल, चौधरी पवन सिंह राठौर, सोनू, विक्की, अक्षय गुर्जर, सचिन चौधरी, विनीत, परीक्षित वर्मा, विरेंद्र गुर्जर, रघुराज बॉबी, विपुल पंवार, शीशपाल, विनोद पंवार, धर्मवीर खटाना, प्रवीण, हरीश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी ओमपाल सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed