फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांसद बदरुद्दीन अजमल ने झूठा केस लगवाकर जेल भिजवाया: माविया

सांसद बदरुद्दीन अजमल ने झूठा केस लगवाकर जेल भिजवाया: माविया

Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
सांसद बदरुद्दीन अजमल ने झूठा केस लगवाकर जेल भिजवाया: माविया
देवबंद (सहारनपुर)। ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसे कांग्रेस के पूर्व विधायक माविया अली ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रविवार को वह प्रकरण से जुड़ी वीडियो समेत अन्य दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। माविया ने यह भी कहा कि खुलासे के बाद दोनों को परेशानी होगी या किसी एक को इसका पता खुलासा होने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल को ब्लैकमेल करने के मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होकर देवबंद पहुंचे पूर्व विधायक माविया अली ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सांसद ने उन्हें झूठे केस में फंसाया है। रविवार को वह फिर से मीडिया से रूबरू होंगे और प्रॉपटी विवाद से जुड़े सभी दस्तावेजों को सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि मौलाना बदरुद्दीन से जमीन क्रय करने को लेकर समझौता हुआ था जिसके एवज में वह मोटी रकम भी दे चुके हैं। बैनामा करने का समय आया तो वह (मौलाना बदरुद्दीन) आनाकानी करने लगे। आरोप लगाया कि जब उन्होंने बैनामा करने के लिए दबाव बनाया तो षड्यंत्र के तहत उन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। लेकिन अदालत में एक करोड़ रुपये मांगने की बात साबित नहीं हो सकी। जिसके चलते उन्हें तुरंत ही जमानत मिल गई। माविया अली ने कहा कि वह सबूतों के साथ यह साबित करेंगे कि वह जमीन का अधिकांश भुगतान कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल कानूनी मजबूरी के चलते इस प्रकरण में अभी इससे ज्यादा कुछ ओर नहीं कह सकते हैं। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर वह बड़ा खुलासा करते हुए सभी दस्तावेजों को आम करेंगे। उसके बाद परेशानी किसको होती है यह खुलासा होने के बाद ही पता लगेगा। इस दौरान उस्मान इंजीनियर, आरिफ अंसारी, अमजद इलाही, फैजान कुरैशी, चौ. रमेश पंवार, सिकंदर अली, हाजी बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो संख्या 3ए
सांसद बदरुद्दीन ने माविया अली से प्रॉपर्टी डील खत्म की
देवबंद। सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने लेटर जारी कर माविया अली से जमीन को लेकर हुई डील को समाप्त कर दिया है। शुक्रवार को जारी लेटर में सांसद ने कहा कि माविया अली के साथ हुई डील का निर्धारित समय चार महीने था जो जुलाई 2018 को पूरा हो गया था। माविया अली इन चार महीनों के दरमियान टोकन के जरिये या कैश की शक्ल में एक भी रुपया नहीं दे सके। इसलिए मैं माविया अली से जमीन की हर तरह की डील को कैंसिल करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed