फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ

Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ
कर्मचारी कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें जिला संरक्षक विजयपाल सिंह आदि शामिल रहे।

शनिवार को बेरीबाग स्थित कृषि प्रसार भवन में आयोजित बैठक में सीताराम मौर्य को जिलाध्यक्ष, वेदपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टेशन लाल को उपाध्यक्ष और रणधीर सिंह को महासचिव पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा प्रवेश कुमार और प्रदीप धारीवाल ने संयुक्त सचिव, हेमादित्य खेवडिया ने कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार एवं पवन कुमार ने संगठन सचिव, अशोक कुमार ने प्रचार सचिव, पप्पू सिंह ने कार्यालय सचिव, किशोर गौतम ने ऑडिटर और प्रमोद कुमार ने विधि सलाहकार पद की शपथ ग्रहण की। जिला महासचिव रणधीर सिंह ने कहा कि जब तक संविधान पीठ का निर्णय नहीं आ जाता तब तक प्रमोशन में रिजर्वेशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण नहीं मिलने या पदावनत हुए पीड़ित कर्मचारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में विभागीय कार्रवाई नहीं हो रही हो तो वह संगठन के सामने प्रत्यावेदन रख सकते हैं। इसमें जयपाल सिंह, कश्मीर सिंह, वेदप्रकाश, सुरेश कुमार ,लक्ष्मीचंद, भूषण मिथालिया, नाथीराम, मेमराज सिंह, प्रवेश कुमार, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, बीर सिंह, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, अमरीश कुमार, सुलेख चंद, अनुज कुमार, पवन कुमार, नरेश चंद, अक्षय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed