{"_id":"5b4a4ba34f1c1b50748b4d40","slug":"161531595683-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक मंचन से दिया सद्भाव का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक मंचन से दिया सद्भाव का पैगाम
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सर्द हवाएं’ नाटक के मंचन से दिया हिंदू-मुस्लिम एकता का पैगाम
देवबंद। पहल रंगमंच ग्रुप की ओर से हिंदी नाटक ‘सर्द हवाएं’ का शानदार मंचन किया गया। इसके माध्यम से कलाकारों ने अमन, भाईचारा और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
शुक्रवार रात भायला रोड स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में पहल रंगमंच ग्रुप ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से नाटक का मंचन किया।
इसका उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद जमालुद्दीन, मोहम्मद फैजान और डा. एके मेहरा ने शमा रोशन कर किया। नाटक का निर्देशन कर रहे कलीम अंसारी ने कहा कि देवबंद नगर में नाटक का मंचन कर उन्हें तथा कलाकारों को बेहद खुशी हुई है। इसमें शामिल होकर लोगों ने यह साबित किया है कि उनमें नाटकों के प्रति लगाव है। उन्होंने कहा कि समाज को आइना दिखाने के लिए रंगमंच भी सशक्त माध्यम है। यह किसी भी क्रांतिकारी परिवर्तन में सहायक है। अंसारी ने कहा कि नाटक के मंचन के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी सौहार्द और अमन का पैगाम दिया गया। इसमें कलाकारों ने अपने किरदार बखूबी निभाए और दर्शकों ने भी जमकर सराहना की। इस मौके पर ओमवीर सैनी, राजकिशोर गुप्ता, शाहनवाज, दिलशाद, सुल्तान, अब्दुल्लाह अंसारी, राहुल, शुभम, आरिफ, रेशमा, अनम, उमर आदि मौजूद रहे।