फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेहट में पुलिस के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन का कार्य : गजराज

बेहट में पुलिस के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन का कार्य : गजराज

Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेहट में पुलिस के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन का कार्य : गजराज
बेहट में पुलिस के संरक्षण में चल
विज्ञापन

रहा अवैध खनन का कार्य : राणा

देवबंद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना बेहट पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।

शिक्षक नगर में बैठक में नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि बेहट पुलिस की शह पर अवैध खनन किया जा रहा है। उसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। ऐसी अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सपा और बसपा मानसिकता वाले पुलिस अधिकारी अवैध कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा नेताओं पर झूठे इल्जाम लगाकर सरकार को बदनाम किया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों को अब जनपद में नहीं रहने दिया जाएगा। नगर उपाध्यक्ष अजय गर्ग और दीपमाला शर्मा ने भाजपा नेताओं पर झूठे इल्जाम लगाने वाले बेहट थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने और ऐसे अधिकारियों को हटाने की मांग की। इस मौके पर अरुण गुप्ता, विकास पुंडीर, सत्या शर्मा, दीपक त्यागी, राहुल त्यागी, राखी भारती, प्रवीण गोयल, पवन धीमान, आलोक खटीक, मनतेश, लक्की वर्मा, बिजेंद्र जौहरी, अरूण सिंघल, लच्छीराम कश्यप, विजय सैनी, राकेश धीमान, चंद्रपाल जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed