{"_id":"5afc6c974f1c1bd3408b5ce3","slug":"161526492311-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म हवाओं और लू से बचने को अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म हवाओं और लू से बचने को अलर्ट जारी
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म हवाओं और लू से बचने को अलर्ट जारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि गर्म हवाओं और लू से बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए नागरिकों को कुछ सावधानियां बरतनी होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि गर्म हवाओं और लू से बचने के लिए साफ पानी पीयें, शरीर में पानी की कमी ना होने दें। हल्के और ढीले सूती वस्त्र पहने, ताकि शरीर तक हवा पहुंच सके। धूप में बाहर जाने से बचे, यदि जरूरी हो तो धूप में चश्मा, छाता, टोपी, जूते या चप्पल पहनकर ही निकले। यात्रा करते समय एक बोतल पानी अपने साथ रखे। गर्मी में ओआरएस का घोल पिए। घरेलू पेय पदार्थ जैसे नीबू पानी, कच्चे आम का पानी, लस्सी आदि का प्रयोग करें। गर्मी से होने वाले विकारों को पहचानकर चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें। जानवरों के पानी पीने की उचित व्यवस्था रखें। घर में खाना बनाते समय खिड़की और दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आवागमन होता रहे।
जनपद में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग के दूरभाष नंबर 0132-2725486 पर संपर्क करें।