फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसआईबी की टीम ने दो ट्रांसपोर्टस पर मारा छापा

एसआईबी की टीम ने दो ट्रांसपोर्टस पर मारा छापा

Wed, 16 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसआईबी की टीम ने दो ट्रांसपोर्टस पर मारा छापा
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी की टीमों ने दो ट्रांसपोर्टर्स पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान कई नगों के बिल अंडर वैल्यू पाए गए, जबकि कई नगों के बिल में अन्य खामियां भी पाई गईं।
विज्ञापन

कर अपवंचन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी की टीम ने सोमवार रात को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दशमेश और शुभम ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर माल के बिलों की जांच की। टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर रात करीब 9:30 सेे लेकर सुबह 6:30 बजे तक वहां रखे माल के बिलों को जांच पडताल की। जांच में कई नगों के बिल अंडर वैल्यू पाए गए जबकि कुछ में अन्य खामियां पाई गई। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि जांच में कुछ नगों के बिलों में कुछ कमी मिली हैं। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट को नोटिस दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर रणकेंद्र सिंह और श्यामलाल राम के नेतृत्व में टीमों ने जांच की। उधर, दशमेश ट्रांसपोर्ट के जोगेंद्र सिंह और शुभम ट्रांसपोर्ट के रमन पोपली का कहना है कि उनके यहां एसआईबी की टीम ने रूटीन चेकिंग की है। सभी नगों के बिल सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed