{"_id":"5af48c594f1c1b330a8b9498","slug":"161525976153-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में इंटरनेट सेवा ठप, उतराखंड की सीमा पर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में इंटरनेट सेवा ठप, उतराखंड की सीमा पर पहुंचे लोग
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सहारनपुर जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बाद कसबे के लोग इंटरनेट से जुडे़ अपने जरूरी काम निपटाने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सीमा का रुख कर रहे हैं। यहां से तीन किमी दूर क्वांटम कालेज पर स्थित ढाबों पर बड़ी संख्या में लोग लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते दिखे।
बता दें कि भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से हुई मौत के बाद सोशल मीडिया से भड़कने वाली हिंसा को रोकने की कवायद में प्रशासन ने बुधवार दुपहर बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी। बीएसएनएल के ब्रांड बैंड को छोड़ कर प्राइवेट कंपनियों के सभी नेट बंद पड़े हैं। इसके चलते लोगों के इंटरनेट से जुडे़ काम भी ठप हो गए। अब लोग यहां से तीन किमी की दूरी पर उत्तराखंड की सीमा पहुंच रहे हैं। जहां इंटरनेट सेवाएं सुचारु है। ऐसे में बहुत से कारोबारी और अन्य यूजर्स अपना इंटरनेट संबंधी काम निपटाने के लिए उत्तराखंड की सीमा पर क्वांटम कॉलेज के पास ढाबों पर बैठकर अपने काम निपटा रहे हैं। एटीएम से जुड़ी कंपनी हिताची के साइड सुपरवाइजर आनंद राणा ने बताया कि उन्होंने भी एटीएम के आडिट की वीडियो फाइल क्वांटम पर जा कर ही अपलोड की है। कंप्यूटर शिक्षक और एक समाचार पत्र से जुड़े भंवर सिंह ने बताया कि वे पेज कंपोज करने के लिए दो घंटे तक उत्तराखंड की सीमा पर स्थित क्वांटम पर बैठकर काम करके आए हैं।