{"_id":"5ae0d3804f1c1b9b098b67c3","slug":"161524683648-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की टीम ने जाना जिला अस्पताल का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की टीम ने जाना जिला अस्पताल का हाल
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की टीम ने जाना जिला अस्पताल का हाल
सहारनपुर। दिल्ली से आई विशेष टीम ने एसबीडी जिला अस्पताल का दौरा किया। टीम ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और समस्याओं के बारे जानकारी जुटाई। साथ ही भविष्य में क्या बेहतर हो सकता है। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। टीम जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
शासन सरकारी अस्पतालों में मौजूदा सुविधाओं और समस्याओं का आंकलन करा रहा है। इसके सर्वे की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को सौंपी गई है। दिल्ली की यह टीम मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची थी। टीम ने यहां प्रत्येक वार्ड और ओपीडी में जाकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं को देखा और दर्ज किया। साथ ही मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं को भी बारीकी से परखा। बुधवार को आधा दिन टीम जिला अस्पताल में ही रही। टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की, जिसके बाद टीम लौट गई। उधर, सीएमएस डॉ. सत्य सिंह ने बताया कि टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। जिसके बाद शासन जरूरत के हिसाब से अस्पताल में सुविधाएं देगा।