{"_id":"5aac0a7e4f1c1bb9758b5b4b","slug":"161521224318-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पैदावार लेने को ट्रेंच विधि से बसंतकालीन गन्ना बुवाई करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पैदावार लेने को ट्रेंच विधि से बसंतकालीन गन्ना बुवाई करें किसान
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना विकास समिति में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषक गोष्ठी एवं सामूहिक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को गन्ना की अच्छी पैदावार लेने की जानकारी दी गई।
गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के वैज्ञानिक विरेश सिंह ने वसंतकालीन गन्ना बुवाई करने तथा पेड़ी प्रबंधन की जानकारी दी। कीट रोग विशेषज्ञ डा. अतर सिंह ने गन्ने की फसल में लगने वाले कीट तथा बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र मुजफ्फरनगर के सहायक निदेशक रामबरन सिंह ने गन्ने की फसल में लगने वाले रोग तथा उनका नियंत्रण कैसे किया जाए संबंधी जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार ने गन्ना विकास विभाग द्वारा कृषकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए ट्रेंच विधि से वसंतकालीन गन्ना बुवाई पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषकों को आय दुगुनी करने के लिए कम जमीन में गन्ने की अधिक पैदावार लेने के टिप्स दिए। चीनी मिल के प्रतिनिधि डा. बीएस तोमर ने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना शेष रहेगा चीनी मिल की पेराई चलती रहेगी। विशेष सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने कृषकों को गन्ना समिति द्वारा खाद, बीज, दवाई, कीटनाशक उपलब्ध कराने की जानकारी दी। गोष्ठी में प्रचार पर्यवेक्षक कुबेरदत्त त्यागी, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, भंवर सिंह, उमेश कुमार, सुधीर कुमार, विक्रम सिंह, मौ. आसिम, नरेश कुमार, सुनील कुमार, उबैद उस्मानी, रविंद्र कुमार, मदन सिंह, बिजेंद्र, महेंद्र, विपिन त्यागी, सुखपाल ंसिंह, मंगलू सिंह आदि रहे।