फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रातभर किया मैया का गुणगान

रातभर किया मैया का गुणगान

Sat, 10 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रातभर किया मैया का गुणगान
रातभर किया मैया का गुणगान
विज्ञापन


गंगोह। नगर में जगत जननी मां जगदंबा का जागरण आयोजित किया गया। देर शाम से सुबह तक चले जागरण में श्रद्धालु मां का गुणगान करते रहे। मां के भजनों पर श्रद्धालु घंटों तक झूमते रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक, चेयरमैन और सभासदों सहित अन्य अतिथियों ने भी अपनी हाजरी दर्ज कराकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जागरण की शुरुआत से पूर्व गणेशादि देवों का आह्वान महीपाल पांचाल ने पत्नीक पुष्पा पांचाल के साथ कराया। ज्योति प्रज्जवलन कार्य मंदीप पांचाल ने रानी पांचाल के साथ किया। मां को चुनरी अर्पण संदीप एवं वंदना पांचाल ने की। इसके बाद जेल सिंह भारती के संचालन में शिव दुर्गा जागरण मंडल गंगोह की ओर से मां का गुणगान किया गया। भजन गायकों ने मां के भजनों पर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

गोविंद ग्रुप नकुड़ द्वारा सजाई गई झांकी ‘मेरे यार सुदामा रे, तू घने दिना में आया’ की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
थानाभवन से पधारे मास्टर घसीटू ने मां तारावती की मर्मस्पर्शी कथा सुनाई। जागरण में पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, बसपा नेता वेदप्रकाश विश्वकर्मा, कांग्रेस नगराध्यक्ष कश्यप कुमार फौजी, भाजयुमो नगराध्यक्ष गगन गर्ग, शर्मिष्ठा देवी, सभासद दीपांशु गोयल, उषा गर्ग, पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग, व्यापारी नेता रमेश थापा आदि ने हाजरी दर्ज कराकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed