{"_id":"5a7ddd914f1c1bb3208b85ad","slug":"161518198161-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्नों का आयात बंद कर निर्यात को बढ़ावा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्नों का आयात बंद कर निर्यात को बढ़ावा दे सरकार
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्नों का आयात बंद कर निर्यात को बढ़ावा दें सरकार
देवबंद (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों का लागत मूल्य डेढ़ गुना करने की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर है। किसानों ने गेहूं का मूल्य 3000 रुपये और धान का मूल्य 2500 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग सरकार से की है।
शुक्रवार को रामपुर (चिराऊं) में भारतीय किसान संघ की बैठक में प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि एक माह के भीतर चीनी के मूल्य में 700 रुपये कुंतल की गिरावट आई है। जिस कारण चीनी मिलों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। इसलिए तत्काल चीनी के गिरते मूल्य को रोका जाए और खाद्यान्नों का आयात बंद कर निर्यात को बढ़ावा दिया जाए तो बजट घोषणाओं के कुछ मायने होंगे। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि सलूनी के किसान तेजपाल की मृत्यु विद्युत निगम में भ्रष्टाचार व लापरवाही का नतीजा है। विभाग किसानों पर कई गुना बिल भेज रहा है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने सरकार से मृतक तेजपाल के परिवार को विद्युत निगम से 20 लाख रुपये का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में भी नौकरशाही का रवैया बसपा-सपा की सरकारों जैसा है। जिस पर सरकार को लगाम कसनी चाहिए। बैठक में प्रस्ताव पास कर अपराधियों के विरुद्ध सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया गया। अध्यक्षता खचेड़ू सिंह व संचालन किरणपाल राणा ने किया। इस मौके पर गीताराम त्यागी, रामस्वरूप, राजपाल सिंह, सरजीत सिंह, नकली सिंह, कृष्ण सिंह, राधेश्याम, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।