फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला बाइकर्स रैली का नागल में जोरदार स्वागत

महिला बाइकर्स रैली का नागल में जोरदार स्वागत

Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
महिला बाइकर्स रैली का नागल में जोरदार स्वागत
नागल (सहारनपुर)।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली जा रही महिला एवं बाल विकास विभाग और महिला सामाख्या द्वारा निकाली जा रही गूंज बाइकर्स रैली का कस्बे के ब्लाक चौराहे पर महिलाओं ने फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया।

रैली की अगुवाई कर रही पल्लवी फौजदार ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। दहेज व बाल विवाह को लेकर आए दिन महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। घरेलू हिंसा के चलते कई महिलाएं बेघर हैं, लेकिन अब महिलाओं को जागरूक होना होगा। साथ ही अपने उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बताया कि यह रैली 23 दिसंबर को बुलंदशहर से शुरू हुई है और 26 को सहारनपुर में संपन्न होगी। रैली का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना, महिला हेल्पलाइन 181 का प्रचार प्रसार, महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करना रहा है। 13 जनपदों में निकाली गई इस रैली के दौरान नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से उक्त विषयों पर महिलाओं को विस्तार से बताया गया। टीम का स्वागत करने वालों में बबीता वर्मा, बबली, पुष्पा, रुकनेश ममतेश, मीरा, कश्मीरी, मनीषा, सुमित्रा, मीना आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed