फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर-घर पहुंचाएंगे बिजली कनेक्शन: पवन

घर-घर पहुंचाएंगे बिजली कनेक्शन: पवन

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
घर-घर पहुंचाएंगे बिजली कनेक्शन: पवन
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार ने कहा कि घर-घर विद्युत कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। सहारनपुर में जल्द दस सब स्टेशन शुरू होंगे। उन्होंने निरीक्षण कर इन सभी सब स्टेशन पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार शनिवार को सहारनपुर पहुुंचे। उन्होंने आईपीडीसी और डीडीयूजीजेवाई योजना के तहत बनाए जा रहे सब स्टेशन मानकमऊ और किशनपुरा का निरीक्षण किया। इसके बाद निदेशक पवन कुमार ने घंटाघर स्थित विद्युत विभाग के मुख्य कार्यालय पर सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सौभाग्य सहित अन्य योजनाओं पर चल रहे कामों की जानकारी ली। गांव ज्ञानागढ़ और बिशनपुर में गलत तरीके से लगाए विद्युत मीटरों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग के अधिकारियों ने निदेशक को बताया कि चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है। इसलिए उन्हें कार्रवाई करने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

निदेशक पवन कुमार ने कहा कि सभी मंडलों के डीआईजी और एसएसपी को लिखकर विभाग का सहयोग करने के लिए कहा जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए निदेश पवन कुमार ने बताया कि जल्द सहारनपुर में दस सब स्टेशन शुरू कर दिए जाएंगे। प्रत्येक गांव में जल्द हर घर पर विद्युत मीटर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ले रहे मीटिंग, गुल हो गई बत्ती
सहारनपुर। एक तरफ प्रदेश सरकार दावा है कि प्रदेश के सभी जिलों के शहरी क्षेत्र में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। शनिवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक जब घंटाघर स्थित विभाग के मुख्य कार्यालय पर समीक्षा बैठक ले रहे तो कार्यालय की बत्ती कुछ देर के लिए गुल हो गई। इस पर निदेशक ने विभाग के अधिकारियों को जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed