फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गंगोह नगर पालिका में रणनीति बनाने में जुटीं विपक्षी पार्टियां

गंगोह नगर पालिका में रणनीति बनाने में जुटीं विपक्षी पार्टियां

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गंगोह नगर पालिका में रणनीति बनाने में जुटीं विपक्षी पार्टियां
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद के चुनावों में कांग्रेस से करारी शिकस्त मिलने के बाद अब विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाने के लिए बैठकों का दौर आरंभ कर दिया है। शुक्रवार रात आहूत बैठक में कांग्रेस को रचनात्मक सहयोग देने और पक्षपाती नीतियों का जनहित में विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि हर बार कि तरह इस बार भी पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद अपनी पार्टी के प्रत्याशी को बहुमत के साथ विजय दिलाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि इस बार दो तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया है। कुल 25 सभासदों में से कांग्रेस के 13 सभासद विजयी रहे। वहीं विपक्ष ने इस बार संयुक्त मोर्चा ना बनाकर पार्टी सिंबल पर ही अलग-अलग चुनाव लडा था। विपक्ष में भाजपा एवं रालोद के चार-चार, समाजवादी पार्टी के तीन और बसपा के एक सभासद सहित बारह सभासद चुने गये हैं। चेयरमैनी से वंचित रहने के बाद अब पार्टियां एकजुट होकर मजबूत विपक्ष की भूमिका में नजर आना चाहती है। इसी के तहत वार्ड नंबर पांच से विजयी सभासद उषा गर्ग के आवास पर बैठक आहूत की गई। बैठक में नगरपालिका में जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग करने और पक्षपाती नीतियों एवं आम जनविरोधी नीतियों का विरोध करने का निर्णय लिया गया। भाजपा सभासद नीरज अग्रवाल एवं बसपा सभासद विकास कुमार के नाम पर बतौर नेता प्रतिपक्ष विचार हुआ। आशीष गर्ग, दानिश कुरैशी, वसीम कुरैशी, सुमेरचंद, बानो बेगम प्रतिनिधि याकुब कुरैशी, हामिद, राशिद, रुबीना प्रतिनिधि सोनू, शहनाज प्रतिनिधि नौशाद चौधरी, उषा गर्ग प्रतिनिधि उमंग गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed