फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने निकाली रैली

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने निकाली रैली
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने निकाली रैली
विज्ञापन


सहारनपुर। निकाय चुनाव के तहत 29 नवंबर को होने वाली वोटिंग में मतदान प्रतिशत सर्वाधिक बरकरार रखने के लिए आखिरकार प्रशासन की नींद टूटी है। नागरिक सुरक्षा कौर और प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाताओं से सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो की अपील की।
रैली का शुभारंभ डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, चीफ वार्डन, उप नियंत्रक और प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, महासचिव सुधीर जोशी व फादर थारसिस ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जनमंच प्रेक्षागृह से शुरू होकर रेलवे रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, लोहानी सराय, अंबाला रोड, गांधी पार्क से होते हुए वापस जनमंच पहुंची। डीएम ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है, जिसके जरिये हम अपनी सरकार चुनते हैं। इसलिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रत्येक मतदाता को निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। ओंकार शर्मा ने मतदान का महत्व समझाया। रैली को सफल बनाने में मो. आलम, मो. यूनुस, नदीम अख्तर, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, डॉ. हंसराज सैनी, अशोक सैनी, नीना शर्मा, दीपक सिंह, राजीव गुप्ता, जगजीवन सिंह, वीरसैन जैन, आदिल खान, वसीम अख्तर, सहीराम, राजकुमार सैनी, अरुण सूरी, मनोज, चंद्रबोस राणा, भूपेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


अनेक संस्थाओं ने भी निकाली रैली, किया जागरूक
मतदाताओं की जागरूकता करने के लिए अनेक शिक्षण और गैर शिक्षण संस्थाओं ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीसरी इकाई और एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें स्वयं सेविकाओं और कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा चौहान ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया। डा. सोनी मित्तल, डा. कपिल वत्स, अर्जुन सिंह, किरण कुमार, बसंत, एजाज, मोहित, गुलराज, बरखा, साइमा, नमरा, दीपा, शिल्पा, नेहा, कोमल, नाजिश, नवदीप, रिषभ, प्रियंका आदि शामिल रहे। लिंक रोड स्थित गुप्ता चिकित्सालय में समाज कल्याण युवा संस्था की ओर से मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. एसके गुप्ता, दलजीत सिंह कोचर, अशोक पोसवाल, रामकुमार, वेदप्रकाश पोपली आदि ने अपने विचार रखे तथा मतदान को अति जरूरी काम बताया। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी मो. फरीद मजाहिरी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं को 29 नवंबर को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मुजफ्फर अली, दलजीत सिंह, नइम, रणवीर सेठ, नरेंद्र शर्मा, हाजी मो. अकबर, डा. शाहकार, मास्टर महमूद, बुद्घन कुरैशी, अबरार कुरैशी आदि शामिल रहे। स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली, जो अनेक कॉलोनियों से होकर गुजरी। अध्यक्ष त्रिलोक चंद, प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, सौरभ गौतम, वीरेंद्र चौधरी, मुक्ता शर्मा, तिजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed