फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुआवजे के लिए आंदोलन की चेतावनी

मुआवजे के लिए आंदोलन की चेतावनी

Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मुआवजे के लिए आंदोलन की चेतावनी
बाईपास अधिग्रहण मामला : मुआवजे के लिए आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ग्राम खजूरी अकबरपुर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक में किसानों ने सहारनपुर बाईपास के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा देने में भू अर्जन विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और भ्रष्टाचार पर कड़ा रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव खजूरी अकबरपुर में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह मुंडेट ने कहा कि गेल इंडिया द्वारा गैस पाइप लाइन के लिए उपयोग में ली गई भूमि के लिए किसानों को फसल, पेड़ और जमीन के संबंध में नोटिस जारी करके आपत्ति सुनकर मुआवजा दिया गया था। मगर बाईपास के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन के लिए किसानों को नोटिस नहीं दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों का शोषण बंद न हुआ तो यूनियन आंदोलन चलाकर किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिला अधिकारी सहारनपुर से दो नवंबर 2010 को गैस पाइपलाइन के लिए गेल इंडिया से किये गए समझौते के अनुसार भू उपयोग भूमि के लिए दस प्रतिशत की दर से 265 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से 2650 रुपये बनता है। इसका चार गुणा 10600 रुपये प्रति वर्ग मीटर बनता है। उस पर सात वर्ष की महंगाई लगाकर व गेल इंडिया से हुए समझौते की तरह फसल का 35 रुपये वर्ग मीटर तथा उस पर सात वर्ष की महंगाई जोड़ते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया ने भी विचार रखे। अध्यक्षता शब्बीर भाभरी और संचालन पहल सिंह यादव व अरूण यादव ने किया। यशपाल सिंह, रणधीर सिंह सानू, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर यादव, भानू सिंह उन्नाव, केके शुक्ला बाराबंकी, जियालाल बनारस, शेषनाथ यादव चंदौली, पूरण सिंह, लच्छा सिंह गुर्जर, आरडी त्यागी, महेंद्र त्यागी मंडोला, सरदार निशान सिंह, राकेश, ओमवीर, मोहित चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed