{"_id":"59b045574f1c1beb7f8b4722","slug":"161504724311-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न वापस नहीं कर रहा पूर्व डिपो होल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न वापस नहीं कर रहा पूर्व डिपो होल्डर
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मवीकला में उचित दर विक्रेता लाइसेंस रद्द होने के बावजूद उठाया गया खाद्यान्न वापस नहीं कर रहा है। जिलापूर्ति विभाग ने पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों ने मवीकला में उचित दर विक्रेता व सपा नेता अब्दुल गफूर के खिलाफ राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था। मगर प्रशासन की कार्रवाई पर अब्दुल गफूर हाईकोर्ट से स्टे ले आया था और खाद्यान्न उठाता रहा। मगर कुछ समय बाद कोर्ट ने स्टे खारिज कर दिया। अब मामले में संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति विभाग ने अब्दुल गफूर को पत्र लिखकर उठाया गया खाद्यान्न उचित दर विक्रेता दुकान संख्या 239 रविंद्र कुमार मवीकला को देने के लिए कहा। रविंद्र कुमार ने विभाग को जानकारी दी कि आदेश के बावजूद उसे खाद्यान्न नहीं उठाने दिया जा रहा है, जबकि वितरण की तिथि पांच सितंबर निर्धारित थी। जिलापूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि खाद्यान्न ना उठाने देने पर अब्दुल गफूर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।