{"_id":"5991f2034f1c1b68398b46b5","slug":"161502736899-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो 17 अगस्त से सत्याग्रह करेंगे शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो 17 अगस्त से सत्याग्रह करेंगे शिक्षा मित्र
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...तो 17 अगस्त से सत्याग्रह करेंगे शिक्षा मित्र
सहारनपुर। समायोजित शिक्षा मित्रों ने 16 अगस्त तक उनके हक में निर्णय न होने की स्थिति में 17 अगस्त से प्रदेश भर में सत्याग्रह आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अलग-अलग संगठनों की ओर से सीएम को भेजे पत्र में इससे अवगत कराया है। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए हैं। संगठनों का कहना है कि 25 जुलाई के कोर्ट के निर्णय के बाद तमाम शिक्षा मित्र आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अगस्त को उनको स्कूलों में जाकर शिक्षण कार्य करने का कहा था। उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री शिक्षा मित्रों के हित में अध्यादेश लाएंगे। मगर अभी तक प्रदेश सरकार की जो तैयारी हुई है। उससे 70 फीसदी समायोजित शिक्षा मित्र शिक्षक नहीं बन सकेंगे। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 16 अगस्त तक कोई ठोस निर्णय उनके पक्ष में नहीं लिया गया तो वह 17 से 19 अगस्त तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और उसके बाद 21 अगस्त से प्रदेश मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। संगठनों से जुड़े नरेश कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद अहसान आदि ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन किया जाएगा।