फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी अस्पतालों में शासन स्तर से जल्द ही चिकित्सकों की भर्ती : जेडी

सरकारी अस्पतालों में शासन स्तर से जल्द ही चिकित्सकों की भर्ती : जेडी

Sun, 30 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में शासन स्तर से जल्द ही चिकित्सकों की भर्ती : जेडी
सरकारी अस्पतालों में शासन स्तर से जल्द ही चिकित्सकों की भर्ती : जेडी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) डा. मुनेश कुमार चावला ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जेडी ने अस्पताल का रिकार्ड चैक करने के बाद चिकित्सा अधीक्षक को दिशा निर्देश भी दिए।

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डा. मुनेश कुमार चावला देवबंद सीएचसी पहुंचे। जहां होने ने महिला व पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी जानकारी ली गई। जेडी ने इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे रूम, ऑपरेशन थियेटर आदि का बारीकि से निरीक्षण किया। अस्पताल में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्टाफ व दवाइयों का रिकार्ड भी चेक किया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण उपरांत जेडी लौट गए। उन्होंने माना कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का अभाव है, लेकिन शासन स्तर से जल्द ही चिकित्सकों की भर्ती होने जा रही है। सहारनपुर के अस्पतालों में भी जहां चिकित्सकों के रिक्त खाली पड़े हैं वहीं पर चिकित्सक उपलब्ध होते ही तैनाती कर दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed