{"_id":"595e83814f1c1b50288b472a","slug":"161499366273-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
सरसावा (सहारनपुर)। नगर के एक सीबीएसई स्कूल का चपरासी शराब के ठेके के पास संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला। मौके पर पहुंची उसकी पत्नि ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया।
बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे के करीब चिलकाना रोड पर शराब के ठेके के समीप एक व्यक्ति पड़ा मिला। राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि ये व्यक्ति सुबह से यहीं पर घूम रहा था। काफी देर तक भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद मौके पर आयी एक महिला ने मृतक की पहचान अपने पति जगदीप सिंह राणा के रूप में की जो नगर के सेंट मैरी स्कूल में चपरासी था। माना जा रहा है कि उसकी मौत शराब पीने के कारण हुई है। जिस पर एसओ कपिल गौतम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।