{"_id":"595d37984f1c1bd57b8b46ca","slug":"161499281304-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा
सहारनपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अस्पतालों में हर दिन बुखार से पीड़ित सैकड़ों मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
बता दें कि बुखार को लेकर सहारनपुर जिला पिछले लंबे समय से संवेदनशील क्षेत्र रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गंगोह, सढ़ौली कदीम, नकुड़, सरसावा आदि क्षेत्र को अति संवेदनशील क्षेत्र माना है। ऐसे में इन क्षेत्रों में समय समय पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ दवाओं आदि का छिड़काव किया जाता रहा है। बढ़ती गर्मी के साथ बरसात होने से स्वास्थ्य विभाग फिर से टेंशन में आ गया है। जिले भर में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर से लेकर देहात के अस्पतालों में हर दिन सैकड़ों मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां हर दिन एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जिनमें बुखार के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
उधर, सीएमओ बीएस सोढ़ी का कहना हैं कि बुखार की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। जगह जगह दवाइयों का छिड़काव कराने के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।