{"_id":"5877ca374f1c1b7c58ba9a3a","slug":"16-polling-stations-will-provide-all-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर 16 तक होगी सभी सुविधाएं मुहैया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर 16 तक होगी सभी सुविधाएं मुहैया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में डीएम ने विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं निर्धारित समय अवधि में पूरी कर लें।
उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शौचालयों तथा दिव्यांगों के लिए रैम्प आदि के कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। संबधित विभाग के अधिकारी 16 जनवरी को कार्य पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी शफकत कमाल बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मतदान केंद्र पर विद्युत संयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे मौके पर जांच कर वस्तुस्थिति से उन्हें भी अवगत कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बिजली फिटिंग की स्थायी व्यवस्था की जाए।
सभी विद्यालयों में दिव्यांगों के लिए रैम्प मतदेय स्थल पर और स्कूल के मुख्य द्वारा पर कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग दस्ते तत्परता से कार्य करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे, नगरायुक्त ओपी वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, सभी उप जिलाधिकारी, विद्युत, जल निगम, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सातों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) से कहा है कि वे पूरी पारदर्शिता से अपने कार्य को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि नामांकन कार्यों में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें तथा निर्धारित समय से पहले नामांकन लेने से इंकार न करें।
वे कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विधानसभा सीटों के आरओ के साथ उनके कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी आरओ यह सुनिश्चित करें कि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) के लिए साफ छवि के अधिकारियों को नामांकित करें।
एआरओ को निर्देशित करें कि वे अपरिहार्य कारणों से नामांकन प्राप्त करते समय पर्ची पर एआरओ ही लिखें, किसी भी स्थिति में ‘कृते आरओ’ न लिखें। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराए।
जनपद में 20 जनवरी से चुनावी अधिसूचना जारी हो जाएगी और नामांकन प्रक्रिया भी उसी दिन से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी करने से पूर्व अपने कम्प्यूटर, स्केनर, प्रिंटर आदि की समुचित व्यवस्था कर लें।
बैठक में में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हरिश्चंद्र, नगर आयुक्त ओपी वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, बेहट, नकुड़, सहारनपुर शहर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहारान और गंगोह के आरओ मौजूद थे।