फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 people die in the district after drinking poisonous liquor

जहरीली शराब पीने से जिले में 16 लोगों की मौत

Sat, 09 Feb 2019 12:32 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sat, 09 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
16 people die in the district after drinking poisonous liquor
जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर  जिले में जहरीली शराब मौत का कहर बनकर टूटी है। नागल, गागलहेड़ी और देवबंद थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गईं, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 17 शवों के  पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं, जिनमें व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला भी शामिल हैं।  
विज्ञापन


इनके अलावा नौ और लोगों की मौत को भी ग्रामीणों ने जहरीली शराब से होने का दावा किया है। एसएसपी ने नागल थाना प्रभारी सहित दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, तो आबकारी विभाग के दो कांस्टेबल भी निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


शराब से मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। नागल थाना क्षेत्र के ग्राम उमाही, सलेमपुर और गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शरबतपुर और माली गांव में एक के बाद एक की जहरीली शराब के सेवन से मौत होती रही। 10 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में पहुंचे दो लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल के बाद गांव उमाही पहुंचे। वहां पांच लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण बताई गई। सलेमपुर गांव के चार लोगों, गांव शरबतपुर में तीन, कोलकी कलां में एक, गांव माली में दो, सलेमपुर में तीन, मायाहेडी में एक और देवबंद क्षेत्र के गांव शिवपुर में एक युवक की मौत हो गई।

घटना की गंभीरता के चलते कमिश्नर सीपी त्रिपाठी, आईजी शरद सचान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती लोगों से हाल जाना।दोपहर एक बजे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आठ लोगों की मौत शराब पीने से हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त लोग हरिद्वार (उत्तराखंड) जनपद के गांव बालुपुर में ज्ञान सिंह के यहां तेरहवीं में गए थे और वहां से शराब पीकर आने के बाद तबीयत बिगड़ी। मौसम खराब होने की वजह से बृहस्पतिवार को गांव से बाहर नहीं जा सके, जिस कारण उनकी मौत हो गई। जिलाधिकारी ने आठ लोगों की मौत शराब के कारण से होनी बताई, लेकिन संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई।


एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि नागल थाना प्रभारी हरीश कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, अय्यूब अली और प्रमोद नैन के अलावा कांस्टेबल बाबूराम, मोनू राठी, विजय तोमर, संजय त्यागी, नवीन और सौरव को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के दो पुलिसकर्मी अरविंद और नीरज को भी निलंबित किया गया है।

इन लोगों की हुई मौत
1- संजय (40 वर्ष) पुत्र यशपाल, निवासी सलेमपुर, नागल
2- सत्यवान (50 वर्ष) पुत्र बलवंत, निवासी सलेमपुर, नागल
3- सुरेंद्र (40 वर्ष) पुत्र रतिया, निवासी सलेमपुर, नागल
4- नरेंद्र (38 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी सलेमपुर, नागल
5- राजू (40 वर्ष) पबुत्र रामसहाय, निवासी ग्राम उमाही, नागल
6- कंवरपाल (35 वर्ष) पुत्र बलवंत, निवासी ग्राम उमाही, नागल
7- अरविंद (35 वर्ष) पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम उमाही, नागल
8- इमरान (50 वर्ष) पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम उमाही, नागल
9- राजवीर (36 वर्ष) पुत्र कंटू निवासी शरबतपुर, गागलहेड़ी
10- महिपाल (50 वर्ष) पुत्र कलीराम निवासी शरबतपुर, गागलहेड़ी
11- धूम सिंह उर्फ छंगा (51 वर्ष) पुत्र अचपल निवासी शरबतपुर, गागलहेड़ी
12- दीपचंद (36 वर्ष) पुत्र कबूल निवासी ग्राम माली, गागलहेड़ी
13- राजू (35 वर्ष) पुत्र मामचंद, निवासी ग्राम माली, गागलहेड़ी
14- सोनू (28) पुत्र महेंद्र गांव शिवपुर, थाना देवबंद
15-मोतीराम (35) पुत्र संतराम मायाहेडी 
16-गुलाब सिंह (38) पुत्र विक्रम सिंह निवासी कोलकी कलां
इनकी मौत बनी संदिग्ध
 1- सुरेंद्र उर्फ पिंटू (32 वर्ष) पुत्र बल्लू, निवासी ग्राम उमाही, नागल
2- मोतीराम (35 वर्ष) पुत्र संतराम, निवासी ग्राम मायाहेड़ी, नागल
3- भगवान दास (70 वर्ष) पुत्र बुद्धू, निवासी ग्राम ताजपुर, नागल
4- कंवरपाल (60 वर्ष) पुत्र मुखिया, निवासी ग्राम ताजपुर, नागल
5- ऋषिपाल (55 वर्ष) पुत्र स्वरूप, निवासी ग्राम ताजपुर, नागल 
6- बिजेंद्र पुत्र मोल्हड़, निवासी ग्राम डंकोवाली, देवबंद
7- मोनू (35 वर्ष) पुत्र चमन निवासी ग्राम मोहिद्दीनपुर, जनकपुरी 
8- रतन (62 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद, निवासी बिलासपुर, देवबंद  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed