फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 new cases of corona were found, 12 were infected

कोरोना के 16 नए केस मिले, 12 संक्रमित हुए सही

Sat, 06 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
16 new cases of corona were found, 12 were infected
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शुक्रवार को 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि 12 संक्रमित सही भी हुए हैं। अब एक्टिव केस 88 हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जिन लोगों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है, वह देवबंद, पुवांरका, बलियाखेड़ी, नकुड़ और देवबंद के रहने वाले हैं। इन सभी संक्रमितों को घर पर ही रखा गया है। टीम भेजकर संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, शुक्रवार को 12 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब यह संक्रमित होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

6876 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को 6876 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि केंद्रों पर 133 लोगों को पहली और 1445 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हुए हैं। जबकि 5298 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 60 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा अमृत महोत्सव
सहारनपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिलाध्यक्ष हरीश पंवार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि सभी पदाधिकारी शनिवार यानी आज मानव मंदिर प्रद्युमन नगर में उपस्थित हो। इसके बाद यहां से जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed