{"_id":"5d17a3ee8ebc3e3cf31758ff","slug":"15618303618-saharanpur-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की सीएम से नहीं हो सकी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की सीएम से नहीं हो सकी मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियादियों की सीएम से नहीं हो सकी मुलाकात
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी समस्या सुनाने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे कई फरियादियों के अरमान दिल में ही रह गए। मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने के चलते उनके हाथ मायूसी ही लगी। कई फरियादी गर्मी में देर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट गए।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर काफी संख्या में फरियादी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। गर्मी के बावजूद वे यह उम्मीद लेकर आए थे कि मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने से उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से सीधे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उसके बाद उन्होंने नवादा रोड स्थित गोशाला का मुआयना किया और फिर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस में पहुंचते ही गेट को बंद कर दिया गया। इससे वहां खडे़ फरियादियों को मायूसी हुई। दहेज उत्पीड़न से दुखी मुहल्ला खाताखेडी निवासी शहजादी हाथ में प्रार्थना पत्र लिए हुए दोपहर 12 बजे से ही सर्किट हाउस पर खड़ी थी। लेकिन वह सीएम से नहीं मिल सकी। उसका कहना था कि कई जगह शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
शारदानगर की सौम्या सिंह और दुर्गापुरी निवासी रजनी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013-14 में बीएड किया था। लेकिन आज तक रिजल्ट नहीं मिला। ऐसे में वे नौकरी के लिए भी आवेदन नहीं कर सकतीं। पति के उत्पीड़न से पीड़ित नंदपुरी निवासी सुनीता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि यहां अपनी दरख्वास्त किसे दें। अधिक गर्मी होने से परेशान कई फरियादी बिना किसी को प्रार्थना पत्र दिए वापस लौट गए। इसके अलावा खतौली से आईं रेशमा, सरसावा की तब्बसुम, शारदानगर की सीमा, बचीटी की वरीशा, साबिया, रूप विहार की बबीता, खाताखेड़ी की आयशा परवीन और गांव धानवा के विजयपाल भी मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में सर्किट हाउस के बाहर खडे रहे। मगर वे सीएम से नहीं मिल सके।