फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कुत्तों ने परिवार की खुशी छीनी

कुत्तों ने परिवार की खुशी छीनी

Sat, 29 Jun 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुत्तों ने परिवार की खुशी छीनी
बेहट। दयालपुर गांव में आदमखोर हो चुके कुत्तों के झुंड ने तीन दिन में दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। दो बच्चों की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। ओमकरण के यहां छह बेटियों के बाद बेटा हुआ था जिसे कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन

गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को ओमकरण के 28 दिन के मासूम बच्चे को कुत्तों ने घर से उठाकर मार डाला। ओमकरण के यहां 6 पुत्रियों के बाद लड़का हुआ था। 28 दिन पहले जब उसकी पत्नी अमरेशो ने लड़के को जन्म दिया, तो उसके परिवार में उत्सव सा माहौल था। बेटा होने की खुशी में लोगों को भोज भी कराया था, लेकिन आदमखोर कुत्तों ने बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुए उनके जिगर के टुकड़े को उनसे छीन लिया। यह सदमा मृतक की दादी सुमित्रा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी और बार-बार अपने पोते के शव की तरफ देखकर फूट-फूट कर रोते हुए बेहोश हो रही थी। पिता ओमकरण गुम था और मकान की सीढ़ियों पर बैठा बेबस निगाहों से देख रहा था। अमरेशो भी गुमसुम सी बैठी थी। हर कोई इस परिवार के साथ हुई घटना से सदमे में था। तीन दिन पहले इसी बस्ती में इन आदमखोर कुत्तों ने रजनीश के परिवार के इकलौते चिराग को बुझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed