फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुनाव में खलल न डाल दें इनामी

चुनाव में खलल न डाल दें इनामी

Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में खलल न डाल दें इनामी
सहारनपुर। पहले चरण का चुनाव रफ्तार पकड़ चुका है। पुलिस चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 28 हजार लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन सहारनपुर रेंज में फरार चल रहे लगभग 70 इनामी बदमाशों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। आशंका है कि कहीं इनमें से कोई इनामी बदमाश चुनाव में खलल न डाल दे। जिस कारण लगातार बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सहारनपुर मंडल में वर्तमान में 69 इनामी बदमाश हैं। जिनमें सहारनपुर में सर्वाधिक 31 इनामी हैं, जबकि मुजफ्फरनगर में 25 और शामली जिले में 13 इनामी बदमाश हैं। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने में तेजी दिखाई है। इन 25 दिनों में तीनों जिलों में 33 मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें सर्वाधिक मुठभेड़ मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ हुई। यहां हुई 16 मुठभेड़ के दौरान 29 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से तीन को गोली भी लगी, जबकि सहारनपुर पुलिस की 11 मुठभेड़ हुई। इन मुठभेड़ों में 19 बदमाश दबोचे जा चुके हैं जबकि पांच बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। बुधवार रात भी देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, दोनों की पैर में गोली लगने से घायल हुए। शामली में छह मुठभेड़ हुईं एक घायल हुआ, जबकि 10 बदमाश पकड़े जा चुके हैं। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि चुनावों तक कोई बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे सके। जिससे किसी भी प्रकार से चुनाव प्रभावित हो। इसके लिए प्रत्येक थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस उपाधीक्षक तक को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed