{"_id":"5c5dd65fbdec22073e1b579d","slug":"151549653599-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक शर्मा चुने गए दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक शर्मा चुने गए दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अशोक कुमार शर्मा अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार को वर्मा को हराकर विजयी हुए हैं। विजेता को 121 और विपक्षी को 102 मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत निरस्त हुआ।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट बार सभागार में हुए चुनाव में 224 वोट पडे़। चुनाव आयुक्त सौराज सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 124 वोट लेकर रणधीर सिंह ने जीत हासिल की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामनरेश शर्मा को 92 वोटों से संतोष करना पडा।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 127 वोट लेकर विकेश कुमार खटाना ने जीत प्राप्त की। उनके विपक्षी धर्मेंद्र चौधरी को मात्र 86 वोट की मिल सके। महासचिव पद के लिए जितेंद्र सिंह पुंडीर ने बाजी मारी, उन्हें 118 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रतुल कुमार चौहान को 83 और राजेश कुमार सैनी को 18 मत मिले। कोषाध्यक्ष पर सुनील कुमार 137 वोट लेकर विजयी रहे, जबकि उनके विपक्षी धर्मपाल सिंह को 74 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। सह सचिव के तीन पदों के लिए नाहिद खानम, पंकज कुमार सैनी और अनिल कुमार विजयी रहे।