फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था नहीं

संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था नहीं

Tue, 22 Jan 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था नहीं
सहारनपुर। संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। चेकिंग के लिए मुख्य द्वार पर लगाए गए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर को भी हटा दिया गया है। स्टेशन पर एचडी सीसीटीवी भी नहीं लगवाए जा सके हैं। यहां तक कि सुरक्षा के लिए हैंड मेटल डिटेक्टर तक नहीं हैं। जबकि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर वारदात किए जाने की धमकियां भी दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में है। संवेदनशील इसलिए भी है क्योंकि स्टेशन को उड़ाए जाने की आतंकी धमकियां भी तीन बार मिल चुकीं हैं। पिछले वर्ष स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जबकि एक बार अंबाला में तो एक बार उत्तराखंड में पत्र भेजकर धमकी दी गई। धमकियों के बाद कुछ दिन तक तो सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। लेकिन उसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को देखते हुए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। कुछ दिन तक यात्रियों का मेटल डिटेक्टर डोर से निकलना अनिवार्य कर दिया गया। लेकिन यह व्यवस्था चंद ही दिन तक रही। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर हटा दिया गया। हैंड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जाने लगी, लेकिन बाद में उससे भी चेकिंग बंद कर दी गई। जीआरपी और आरपीएफ के कमी सिर्फ डंडे से ही स्टेशन की सुरक्षा करने लगे।
विज्ञापन


नहीं लग सके एचडी सीसीटीवी
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर एचडी सीसीटीवी लगाए जाने थे। इसके लिए जीआरपी और रेलवे अधिकारियों द्वारा कई बार दिशा निर्देश भी दिए गए। लेकिन एक भी एचडी कैमरा नहीं लग सका। आरपीएफ के पास जो सीसीटीवी लगे हुए हैं उनकी गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है, जबकि जीआरपी के मात्र आठ कैमरे ही लगे हुए हैं, लेकिन उनकी भी गुणवत्ता काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
-- मेटल डिटेक्टर के बारे में मांगेंगे जवाब
रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि पहले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया था, लेकिन उसे कुछ गड़बड़ी के चलते हटवा दिया गया। अब तक नहीं लगवाया गया है। इस बारे में वह संबंधित अधिकारियों से जवाब लेंगे।
----------
-- खराब हो गया है मेटल डिटेक्टर
आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगाया गया डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। लेकिन खराब हो जाने के चलते उसे हटवा दिया गया। अभी तक दूसरा सिस्टम नहीं मिल सका है। अच्छी गुणवत्ता का मेटल डिटेक्टर मिले तो ही जांच संभव है।

----------
-- स्टेशन की सुरक्षा कराई जा रही है
जीआरपी प्रभारी राशिद अली का कहना हैकि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से कराई जा रही है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आदेश भी आ चुके हैं। जिस कारण अब हथियारों से लैस होकर स्टेशन पर गश्त कराई जाएगी। सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के लिए अलग से टीम पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed