{"_id":"5c082a52bdec2241417d2185","slug":"151544038994-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना माफिया पर कार्रवाई करें अधिकारी:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना माफिया पर कार्रवाई करें अधिकारी:डीएम
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बुधवार को चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। भुगतान नहीं करने वाली मिलों को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए। गन्ना माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश गन्ना विभाग के अधिकारियों को दिए।
डीएम को बताया गया कि चीनी मिल देवबंद, नानौता और सरसावा द्वारा पेराई सत्र 2017-18 का पूर्ण भुगतान कर दिया गया है। चीनी मिल शेरमऊ द्वारा दो दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है, जबकि चीनी मिल गागनौली द्वारा सॉफ्ट लोन एक माह में प्राप्त होने पर गन्ना मूल्य का भुगतान करने का आश्वासन दिया। चीनी मिल गागलहेडी का कोई प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। सभी चीनी मिलों को बकाया भुगतान पर विकास कमीशन का भुगतान भी शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए। गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि चीनी मिल पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई करें और पेराई क्षमता के अनुसार ही गन्ना समितियों को इंडेंट दिया जाए। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।