{"_id":"5bfd94eebdec22418d761669","slug":"151543345390-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन फुंकने से 42 गांवों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन फुंकने से 42 गांवों की बती गुल
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। 33 केवीए फतेहपुर भादो बिजलीघर की इनकमिंग ओसीबी फुंकने से छुटमलपुर कसबे सहित क्षेत्र के 42 गांवों की बत्ती मंगलवार की तड़के से गुल हो गई। देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी और बिजली कर्मचारी मशीन ठीक करने में जुटे थे।
मंगलवार की सुबह साढे़ पांच बजे इनकमिंग ओसीबी नंबर एक में ब्लास्ट के बाद बिजली घर ठप हो गया। इसके चलते छुटमलपुर सहित क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरा दिन बिजली नहीं आई। जिससे लोगों को शाम के वक्त पानी की दिक्कत हुई वहीं इनवर्टर और अन्य विद्युत उपकरण भी बंद हो गए। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा देवराज सिंह पुंडीर, सलीम जावेद, राजेश कुमार, सरब सिंह, रामपाल सिंह आदि ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उधर, बिजलीघर के जेई संतोष कुमार ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से मशीन ठीक करने के प्रयास में लगे हैं। उम्मीद है देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।